Local News
Featured
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: माणा घूमकर लौट रहे थे यात्री, पायलट समेत छह की मौत; दुर्गम जंगल में बिखरा मलबा
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। यात्री माणा गांव घूमने के बाद लौट रहे थे। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।