राजस्थान में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत: झुंझुनूं में सड़क बना रहे थे, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आई मशीन; ग्रामीणों का धरना
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान भीषण हादसा हो गया। रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे आठ मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य मजदूर झुलस गए हैं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है।