Politics
Featured
यूपी चुनाव 2027: योगी ने 209 उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेजी, BJP में टिकट बंटवारे पर तेज हुई हलचल; 100 से ज्यादा विधायकों के टिकट कटने की चर्चा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से 209 संभावित उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है। इनमें से किसी को भी अभी आधिकारिक टिकट नहीं मिला है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस बार 100 से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैंl