International news
Featured
रूस में टूटी टेस्ट ट्यूब से फैला न्यूमोनिक प्लेग? रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की 28 वर्षीय लैब कर्मचारी की मौत के बाद करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। स्थानीय रिपोर्टों में दावा है कि टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद वह न्यूमोनिक प्लेग के बैक्टीरिया के संपर्क में आई थीं, लेकिन रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी तक प्लेग की पुष्टि नहीं की है।