हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 281 अंक टूटा; IT स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। Sensex 281 अंक गिरकर 77,728 पर और Nifty 78 अंक टूटकर 24,288 के करीब बंद हुआ। IT सेक्टर के शेयरों में तेज बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाया, जबकि महंगे कच्चे तेल और पश्चिम एशिया के तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई।