International news
Featured
इमरान खान के बेहतर इलाज की मांग, कपिल देव-गावस्कर समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने शाहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से उचित चिकित्सा सुविधा और मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की है। इनमें भारत के कपिल देव, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हैं।