Local News
Featured
EC के अधिकारी पर बिना चर्चा फैसले लेने का आरोप, RTI से खुलासा—दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की शिकायत, कार्रवाई नहीं हुई
सूचना के अधिकार (RTI) से सामने आए दस्तावेजों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के कामकाज को लेकर कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखे थे। शिकायतों में आयोग से चर्चा किए बिना अधिकारियों के बीच काम का बंटवारा बदलने का आरोप लगाया गया। कैबिनेट सचिवालय ने कहा कि पूरे आयोग की ओर से औपचारिक शिकायत के बिना कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।