International news
Featured
'ईरान ने मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा दावा; बोले- सुरक्षा नहीं होती तो सफल हो जाता हमला
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या की कोशिश की थी। उन्होंने यह आरोप इजरायली चैनल 14 को दिए एक फोन इंटरव्यू में लगाया। हालांकि नेतन्याहू ने यह नहीं बताया कि किस बेटे को निशाना बनाया गया, कथित साजिश कब हुई और हमला किस तरह नाकाम किया गया। ईरान की ओर से फिलहाल इस आरोप पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।