Education
Featured
IIT दिल्ली में M.Sc. फिजिक्स के 31 वर्षीय छात्र की मौत, छठी मंजिल से गिरने की घटना; जांच जारी
IIT दिल्ली परिसर में शनिवार सुबह 31 वर्षीय M.Sc. फिजिक्स के द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक छात्र लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से गिरा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।