Education
Featured
पटना में PhD होल्डर्स का 21 दिन बाद अनशन खत्म, राज्यपाल से चर्चा के बाद बनी बात
पटना के गर्दनीबाग में 21 दिनों से जारी PhD होल्डर्स और रिसर्च स्कॉलर्स का अनशन राज्यपाल सैयद अता हसनैन से बातचीत के बाद खत्म हो गया। छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब दो घंटे की बैठक में सहायक प्रोफेसर भर्ती नियमों समेत कई मांगों पर विचार का आश्वासन मिला। मांगों की समीक्षा के लिए 15 दिनों के भीतर एक कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है।