Local News
Featured
भवन निर्माण निगम का GM निकला करोड़पति: 21 साल की नौकरी में 4.70 करोड़ की प्रॉपर्टी; पटना से लेकर नोएडा तक फ्लैट, कैश में करता था लेनदेन
बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOU ने चार ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में करीब 4.70 करोड़ रुपये की जमीन और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज तथा 3.12 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है।