Local News
Featured
टोल पार करते ही आएगा SMS! गाड़ी का इंश्योरेंस एक्सपायर हुआ तो हो सकता है ₹10,000 तक का जुर्माना, NHAI ने शुरू किया नया सिस्टम
NHAI ने बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस वाले वाहनों की पहचान के लिए नया SMS अलर्ट सिस्टम शुरू किया है। फिलहाल दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर इसका पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। टोल पार करने के कुछ ही मिनटों में वाहन मालिक के मोबाइल पर इंश्योरेंस एक्सपायर होने का मैसेज पहुंच सकता है। नियम तोड़ने पर पहली बार ₹5,000 और दोबारा उल्लंघन पर ₹10,000 तक का जुर्माना हो सकता है।