Local News
Featured
TRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती; CTET अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन
बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती के तहत रिक्तियों की संख्या 32,388 से बढ़ाकर 33,320 कर दी गई है। इस बीच CTET अपीयरिंग अभ्यर्थी भर्ती में आवेदन का मौका देने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन कर चुके हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि STET अपीयरिंग उम्मीदवारों को अवसर दिया जा रहा है, तो CTET अभ्यर्थियों को भी समान मौका मिलना चाहिए।