Local News
Featured
संभल हिंसा: मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख रुपये का हर्जाना
संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक महीने के भीतर अफरोज को 10 लाख रुपये हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि निवारक हिरासत के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री कानूनी रूप से पर्याप्त नहीं थी।