Politics
Featured
बेटी के बयान पर मंत्री कोंडा सुरेखा पर गिरी गाज, CM रेवंत रेड्डी ने कैबिनेट से हटाया
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वन एवं बंदोबस्ती मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला किया है। यह कार्रवाई उनकी बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल की मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर चल रहे विवाद के बाद हुई है।