International news
Featured
ईरान के आसमान में फिर UFO दिखने का दावा: 1976 में भी दिखा था; पीछा करने वाले फाइटर जेट के सिस्टम फेल हो गए थे
ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में रहस्यमयी रोशनी वाला एक ऑब्जेक्ट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन इसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। करीब 50 साल पहले 1976 में भी तेहरान के आसमान में ऐसी घटना सामने आई थी, जिसमें जांच के लिए भेजे गए F-4 फाइटर जेट्स के सिस्टम में कथित गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।