Local News
Featured
पटना में छात्रों का हंगामा: बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल
पटना में मंगलवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ गया। लोकभवन/मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे छात्रों ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।