International news
Featured
यमन में हमले में 30 हूती लड़ाकों और 8 आम लोगों की मौत का दावा, विद्रोहियों ने दी बदले की धमकी
यमन के ताइज़ इलाके में बाजार के पास हुए हवाई हमलों के बाद हूती सूत्रों ने करीब 30 लड़ाकों और 8 नागरिकों की मौत का दावा किया है। हूती सैन्य प्रवक्ता ने सऊदी अरब पर हमले का आरोप लगाते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि, हमले की जिम्मेदारी और हताहतों की संख्या की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।