International news
Featured
भारत-पाकिस्तान युद्ध को बढ़ने से रोका, 3 करोड़ लोगों की बचाई जान; UN में ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को बढ़ने से रोकने में भूमिका निभाई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें 3 करोड़ लोगों की जान बचाने का श्रेय दिया। भारत का कहना है कि मई 2025 में सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य संवाद से बनी थी।