International news
Featured
PoK में फिर प्रदर्शन: रावलाकोट में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन हमले और फायरिंग के आरोप, 3 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में गुरुवार सुबह प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। स्थानीय संगठनों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर प्रदर्शनकारियों और रिहायशी इलाकों में गोलीबारी तथा ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया है। शुरुआती रिपोर्टों में तीन लोगों की मौत और 18 के घायल होने की जानकारी है। एक अन्य संगठन ने मृतकों की संख्या सात बताई है, जिसमें चार बच्चों की मौत का दावा भी शामिल है। इन अतिरिक्त मौतों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।