Health
Featured
दिल्ली: क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत, CCTV में टीचर के सामने अचानक गिरी; परिवार ने स्कूल की मेडिकल व्यवस्था पर उठाए सवाल
दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली हेरिटेज स्कूल में कक्षा 3 की नौ वर्षीय छात्रा की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। घटना 4 नवंबर की सुबह हुई और पूरी घटना स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गई। परिवार ने स्कूल में समय पर प्राथमिक उपचार और CPR नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।